ग्वालियर31.07.2026 जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन एवं आधार पंजीयन के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान की पहल पर विशेष आधार शिविर लगाए जा रहे हैं। गत 15 जुलाई से रोस्टर के अनुसार स्कूलों में आयोजित किए जा रहे इन शिविरों में अब तक 5,345 बच्चों का आधार पंजीयन व अपडेशन का कार्य पूरा किया जा चुका है।
अधिक शेष बच्चों वाले स्कूलों में प्राथमिकता से लग रहे शिविर
जिले के अन्य स्कूलों में भी रोस्टर के अनुसार आधार कैंप का आयोजन किया जाएगा। विशेष रूप से ऐसे स्कूलों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनमें बायोमैट्रिक अपडेशन और आधार पंजीयन से शेष बच्चों की संख्या अधिक है। इन शिविरों में बायोमैट्रिक अपडेशन मशीनें पहुंचाई जा रही हैं और मौके पर ही पंजीयन व अपडेशन का कार्य संपन्न किया जा रहा है।
5 वर्ष से ऊपर का कोई बच्चा न छूटे: कलेक्टर
कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पांच वर्ष से ऊपर का कोई भी बच्चा मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन और आधार पंजीयन से वंचित नहीं रहना चाहिए।





