ग्वालियर31.07.2026 कार्य सुविधा और प्रशासनिक दृष्टि से नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने अधिकारियों के कार्य प्रभार में फेरबदल किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सुरेश अहिरवार को प्रभारी अधीक्षण यंत्री जनकार्य विभाग, राजीव सिंघल को प्रभारी कार्यपालन यंत्री गौशाला, पार्क एवं चिड़ियाघर, वेद प्रकाश निरंजन को प्रभारी कार्यपालन यंत्री जनकार्य ग्वालियर दक्षिण, पवन शर्मा को प्रभारी कार्यपालन यंत्री जनकार्य ग्वालियर विधानसभा, पीआईयू शाखा, एनकैप, पीएमई बस सेवा, पीएमएवाय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुष्पेंद्र श्रीवास्तव को प्रभारी कार्यपालन यंत्री जनकार्य ग्वालियर ग्रामीण एवं कार्यशाला, राजू गोयल को प्रभारी कार्यपालन यंत्री जनकार्य ग्वालियर पूर्व तथा शैलेंद्र सक्सेना को प्रभारी कार्यपालन यंत्री एसबीएम एवं सीबीजी प्लांट का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा बीरेंद्र शाक्य को भवन अधिकारी ग्रामीण विधानसभा, यशवंत मैकले को भवन अधिकारी ग्वालियर पूर्व विधानसभा, राजीव सोनी को भवन अधिकारी ग्वालियर दक्षिण विधानसभा और बृज किशोर त्यागी को भवन अधिकारी ग्वालियर विधानसभा नियुक्त किया गया है।
साथ ही सिद्धार्थ सोनी को प्रभारी सहायक यंत्री सीबीजी प्लांट व एसबीएम (वर्तमान कार्य के साथ), यशवंत मैकले को प्रभारी सहायक यंत्री चिड़ियाघर (वर्तमान कार्य के साथ), राजीव सोनी को प्रभारी सहायक यंत्री पीएमई बस सेवा (वर्तमान कार्य के साथ), ग्रीष्मा आर्य को नोडल अधिकारी व प्रभारी सहायक यंत्री कार्यशाला तथा शिल्पा दिनकर को उपयंत्री कार्यशाला विभाग का दायित्व सौंपा गया है।





