दतिया में भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क: बेटा और भाई बनकर सेवा करूंगा, सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा — आशुतोष तिवारी

दतिया24जुलाई2026 (दतिया) दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने शुक्रवार को क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों खटौला, राजापुर, मकोनी, खैरी, बड़ौनी, जिगना, निचरोली, चक्रमसागर, गोविंद नगर सहित दतिया नगर के वार्ड क्रमांक 15, 16, 26 और 32 में सघन जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने डांग करैरा में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से परिवारवाद की रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है, जहां आम कार्यकर्ताओं को अवसर मिलता है। पार्टी ने उन्हें दतिया की सेवा के लिए भेजा है और वे एक बेटे व भाई की तरह क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के सुख-दुख में सहभागी बनकर सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव विकास का चुनाव है और प्रदेश की डबल इंजन सरकार में विकास कार्यों की रफ्तार किसी भी कीमत पर थमने नहीं दी जाएगी। दतिया उनकी कर्मस्थली रही है और हमेशा रहेगी।

कमल खिलने से बढ़ेगी विकास की गति

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दतिया विधानसभा में कमल खिलने के साथ ही विकास की गति और तेज होगी। पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद ढाई वर्षों तक क्षेत्र का विकास ठप्प पड़ गया था, क्योंकि कांग्रेस शासन में केवल बातें होती थीं और धरातल पर कोई काम नहीं दिखता था। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता फिर से झूठे आश्वासन लेकर आएंगे, लेकिन उनके भ्रामक वादों में नहीं आना है। इस बार भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार में विकास की एक और बोगी लगाकर दतिया के विकास की गाड़ी को तेज रफ्तार से आगे बढ़ाना है।

हर वर्ग के बीच बढ़ी लोकप्रियता, मिल रहा समर्थन

सघन जनसंपर्क के दौरान आशुतोष तिवारी को गांव-गांव और नगर के वार्डों में जन-जन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जनसंपर्क के दौरान वे न केवल बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि आमजन की समस्याओं को भी गंभीरता से सुन रहे हैं, ताकि आने वाले समय में उनका प्राथमिकता से समाधान कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *