14 साल से फरार 10 हजार का ईनामी वारंटी चढ़ा हत्थे, भिंड के देहात थाना पुलिस की कार्यवाही

भिंड23जुलाई2026 थाना देहात पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहे 10,000 रुपये के ईनामी स्थायी वारंटी शैलेंद्र सिंह भदोरिया पुत्र देवेंद्र सिंह भदोरिया निवासी ग्राम बिजपुरी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

पहचान छिपाकर 14 वर्षों से काट रहा था फरारी

थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा ईनामी वारंटी क्षेत्र में देखा गया है। आरोपी पिछले 14 वर्षों से लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

दबोहा मोड़ से घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

पुलिस द्वारा लगातार की जा रही निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने दबोहा मोड़, भिंड के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। थाना देहात पुलिस की सतर्कता और प्रभावी रणनीति के कारण ही इस पुराने स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

14 साल से फरार ईनामी आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत, प्रधान आरक्षक राजवीर पिप्पल, आरक्षक कमल तोमर, भूपेंद्र तोमर, अजीत सिकरवार, सुमित शर्मा, अवधेश चौहान, फिरोज खान, अतुल पाण्डेय तथा साइबर सेल भिंड से आनंद दीक्षित की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *