ग्वालियर में विश्वकर्मा पूजा पर निकली भव्य शोभायात्रा, समाज बंधुओं ने किया सामूहिक भोज का आयोजन

ग्वालियर17 सितंबर2025। ग्वालियर में आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ग्वालियर में विश्वकर्मा गौड़ समाज विकास समिति ने धूमधाम से पूजन और उत्सव मनाया। रमटापुरा नंबर 2 स्थित सामाजिक भूमि पर भगवान विश्वकर्मा के स्वरूप का विधि-विधान से पूजन और हवन किया गया। इसके बाद, समाज की ओर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा विश्वकर्मा भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों – किला गेट, हजीरा, पड़ाव, फूलबाग, और सेवा नगर से होते हुए रमटापुरा पर समाप्त हुई। इस दौरान करीब 300 समाज बंधुओं ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। शोभायात्रा को प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा और कोटेश्वर मंडल के चिंटू परमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के समापन पर, सामाजिक भवन पर 1500 से अधिक लोगों के लिए सामूहिक भोजन (भोजन प्रसादी) की व्यवस्था की गई। समिति के अध्यक्ष पन्नालाल गौड़ ने बताया कि उनकी समिति ग्वालियर की सबसे पुरानी समितियों में से एक है और समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस आयोजन में संरक्षक जानकी शरण गौड़, उपाध्यक्ष राम सेवक, प्रवीण गौड़, जगदीश लखन बडोरी, कल्लू, नरेंद्र गौड़, त्रिलोकी नाथ, मदनलाल, लच्छीराम जी, राम लखन, राजू, करण सिंह, महेंद्र गौड़, पवन, शालू, और गौरी सहित समस्त समाज बंधुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *