ग्वालियर12मई2026।लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक संस्थान ग्वालियर द्वारा 25 मई से 30 जून 2026 तक आयोजित होने वाले ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। इच्छुक प्रतिभागी संस्थान की वेबसाइट www.lnipe.edu.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 23 मई हे l
इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न आयु वर्गों के लिए क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल, बास्केटबॉल, स्केटिंग, योग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फिजिकल फिटनेस एवं वेट ट्रेनिंग, एरोबिक्स, जिम्नास्टिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, जूडो, एडवेंचर स्पोर्ट्स, हॉकी, स्क्वॉश, राइफल/पिस्टल शूटिंग, हैंडबॉल, खो-खो तथा नेचुरोपैथी/आयुर्वेद जैसे खेलों एवं गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
संस्थान प्रशासन के अनुसार प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना, फिटनेस को बढ़ावा देना तथा खेल प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है। शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
संस्थान द्वारा जानकारी दी गई है कि प्रशिक्षण शिविर हेतु सीटें सीमित हैं l तथा प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा। अतः इच्छुक प्रतिभागी एवं अभिभावक शीघ्र ऑनलाइन पंजीयन कराकर अपनी सीट सुनिश्चित करें।





