दतिया उपचुनाव: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रावत समाज के प्रबुद्धजनों के साथ की बैठक, मांगा समर्थन

दतिया27जुलाई2026 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने दतिया के मोटेल रिसोर्ट में रावत समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा देश और समाज को जोड़ने वाली पार्टी है, जो सदैव सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने रावत समाज के प्रबुद्धजनों से पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

विकास की नई तस्वीर भाजपा की नीतियों का परिणाम: हेमंत खंडेलवाल

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि देश और प्रदेश में दिखाई दे रही विकास की नई तस्वीर भाजपा की समावेशी सोच और नीतियों का परिणाम है। भाजपा समाज को बांटने की नहीं, बल्कि जोड़ने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनकर सेवा कार्य करता है, जो संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

उपचुनाव केवल विधायक चुनने का नहीं, विकास की निरंतरता का अवसर

हेमंत खंडेलवाल ने जोर देकर कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव केवल एक विधायक चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विकास, सुशासन और जनसेवा की निरंतरता को बनाए रखने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे जनता का विश्वास भाजपा के प्रति और मजबूत हुआ है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, पूर्व मंत्री व मप्र राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत, गंधर्व सिंह रावत, जवाहर सिंह रावत, जगदीश सिंह रावत सहित समाज के प्रमुख प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *