ग्वालियर16नवंबर2026। सिकासा ग्वालियर शाखा (सीआईआरसी, आईसीएआई) ने 14 नवंबर 2026 को सीए विद्यार्थियों के लिए मालनपुर स्थित सुप्रीम इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्पादन प्रक्रिया को करीब से देखा और संयंत्र के दैनिक संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस भ्रमण से विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि एक औद्योगिक इकाई में उत्पादन और उससे जुड़ी गतिविधियाँ किस तरह संचालित होती हैं। सुप्रीम इंडस्ट्रीज़ की टीम ने भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
भ्रमण का समन्वय सीए जयंत शर्मा ने किया। सिकासा ग्वालियर शाखा के अध्यक्ष सीए नागेंद्र सिंह कुशवाह ने विद्यार्थियों को औद्योगिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देने के लिए सुप्रीम इंडस्ट्रीज़ की टीम का आभार व्यक्त किया।





