जागृति नगर और नयापुरा में पानी का संकट खत्म, 7 माह बाद मिली जलप्रदाय की समस्या से मुक्ति

ग्वालियर27मई2026 नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 37 के अंतर्गत जागृति नगर और नयापुरा क्षेत्र में पिछले 7 महीनों से चली आ रही जलप्रदाय की समस्या का स्थायी निराकरण कर दिया गया है। निगम आयुक्त के निर्देशों के बाद अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुँचकर तकनीकी बाधाओं को दूर किया, जिससे अब क्षेत्र के नागरिकों को पानी के संकट से मुक्ति मिल गई है।

अधीक्षक यंत्री ने दी जानकारी

पेयजल समस्या के निराकरण के संबंध में अधीक्षक यंत्री एसएल बाथम ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 37 के प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि अनाज मंडी के पास 6 इंच की पेयजल लाइन में पत्थर भरे होने के कारण वह पूरी तरह चौक थी। इस समस्या को हल करने के लिए तत्काल उक्त लाइन को बदलने के निर्देश दिए गए और 120 मीटर नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कराया गया

अधिकारियों के प्रयास से मिली सफलता

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि क्षेत्र की 4 इंच वाली पाइप लाइन भी चौक थी, जिसे जगह-जगह गड्ढे खोदकर साफ किया गया। इसके साथ ही ए.बी. रोड की जल व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए रात 3 बजे गल्ला मंडी के सामने से राइडर कनेक्शन जोड़ने का विशेष कार्य किया गया। इस पूरे कार्य को कार्यपालन यंत्री प्रवीन दीक्षित, सहायक यंत्री अवनीश गुप्ता और उपयंत्री कपिल कुशवाह के प्रयासों से सफलतापूर्वक पूरा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *