ग्वालियर में भाजपा को झटका, प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह और पूर्व पार्षद दत्तात्रेय भालेराव कांग्रेस में शामिल

ग्वालियर07नवंबर2023। ग्वालियर में कांग्रेस को दो बडे झटके लगे है। भाजपा के प्रदेश मंत्री पूर्व विधायक मदन कुशवाह ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा में मदन कुशवाह कांग्रेस में शामिल हुए। कल ही मदन कुशवाह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सभा में शामिल हुए, सिंधिया की सभा में शामिल हुए थे और कांग्रेस में जुड गए। वैसे मदन कुशवाह पहली बार बसपा के टिकट पर ही विधायक बने, इसके बाद सिंधिया के कहने पर कांग्रेस में शामिल हो गए, उसके बाद सिंधिया के साथ ही भाजपा में चले गए और अब फिर कांग्रेस में आ गए। उनका कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है और वो उसमें भागीदारी निभाना चाहते है।

उधर ग्वालियर दक्षिण क्षेत्र में भाजपा के पूर्व पार्षद व एमआईसी सदस्य दत्तात्रेय भालेराव कांग्रेस में शामिल हो गए। दत्तात्रेय भालेराव संघ की पृष्ठभूमि से रहे है। भालेराव विधायक प्रवीण पाठक के संपर्क में आकर कांग्रेस में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *