मप्र कांग्रेस प्रभारी चौधरी पहुंचे विधायक डॉ.सिकरवार के निवास पर, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ने किया स्वागत, सब एक परिवार के रूप में पार्टी के लिये काम करें तो पार्टी कभी चुनाव नहीं हार सकती-हरीश चौधरी

ग्वालियर26जून2025। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सर्वहारा वर्ग के हितों की रक्षा करती है और उनके उत्थान, विकास और प्रगति की लडाई लडती है। हम सब एक परिवार के रूप में पार्टी के लिये काम करें तो पार्टी कभी चुनाव नहीं हार सकती है।

श्री चौधरी आज विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के ललितपुर काॅलोनी स्थित कार्यालय में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

इस मौके पर विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार एवं पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ‘नीटू’ ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर श्री चौधरी का आत्मीय स्वागत किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, विधायक दिनेश सिंह गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह नाती, श्रीमती रश्मि परिहार, मुरैना जिला अध्यक्ष द्वय दीपक शर्मा, मधुराज तोमर, प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, वरिष्ठ नेता प्रेमसिंह नेताजी, जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश जैन, चेम्बर के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनू परिहार आदि मंचासीन रहे।

बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है और परिवार को एक समन्वय के रूप में चलाया जाता है, इसमें कोई छोटा-बडा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सामाजिक समरस्ता का एक प्रारूप है, जिसमें सभी वर्गों का हित समाहित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा के साथ चलने से व्यक्ति की पहचान होती है, किसी पद से नहीं। उन्होंने स्वंत्रता संग्राम सेनानी कक्का डोंगर सिंह का जिक्र करते हुये कहा कि वे चाहते तो कोई भी पद ले सकते थे। लेकिन उनकी पहचान पद से नहीं से बनती, उनकी एवं पूरे परिवार की पहचान कांग्रेस में निरंतर रहने से बनी है। इसलिए मेरा कहना है कि देश में आजादी के समय महात्मा गांधी जी रहे हो या सरदार पटेल जी समेत अन्य नेता कांग्रेस को सिर्फ इसलिए पसंद करते थे, क्योंकि कांग्रेस के हाथ में ही देश सुरक्षित रह सकता है।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन महेश्वरी, अशोक प्रेमी, इन्द्रजीत चौहान, संजय यादव, वीर सिंह तोमर, एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, देवेन्द्र चौहान, महादेव अपोरिया, हितेन्द्र यादव, अनूप शिवहरे, पार्षद केदार बरहादिया, आदित्य सिंह सिकरवार, पार्षद सुरेन्द्र साहू, प्रमोद खरे, अंकित कठठ्ल आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *