
ग्वालियर15दिसंबर2023। आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी सहभागिता करते हुए द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा व्यापक स्तर पर वित्तीय एवं कर जागरूकता ड्राइव चलाई जा रही है।
इसी क्रम में आई सी ए आई की ग्वालियर शाखा द्वारा सिटी सेंटर स्थित आई सी ए आई भवन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमें स्टूडेंट्स,आम जन ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सीए राजेन्द्र खटवानी ने म्यूच्यूअल फण्ड एवं वित्तीय नियोजन पर जानकारी दी,उन्होंने बताया कि म्यूच्यूअल फण्ड के ग्रोथ फण्ड में निवेश पर उसकी नेट एसेट वैल्यू में ग्रोथ होती है लेकिन कोई डिविडेंड नहीं मिलता है।
अगर टैक्स बचाने के संबंध में बात करें तो इक्विटी लिंक सेविंग स्कीम फण्ड में निवेश करना बेहतर होता है जिसमे धारा 80C में एक लाख पचास हज़ार की छूट प्राप्त कर सकते है लेकिन इसमें कम से कम 3 वर्ष के लिए निवेश करना आवश्यक होता है। पहले म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करने पर एंट्री लोड लगता था परंतु अब केवल एग्जिट लोड ही लगता है।
अगर बहुत कम पैसा निवेश करना है तो अब SIP के माध्यम से प्रति माह और प्रति दिन आधार पर भी निवेश कर सकते हैं।
इस मौके पर ग्वालियर ब्रांच के अध्य्क्ष सीए सचिन गुप्ता,उपाध्यक्ष सीए अजीत बंसल,सचिव सीए पंकज शर्मा,कोषाध्यक्ष सीए राहुल मित्तल उपस्थित रहे।





