ग्वालियर नगर निगम ने गंदगी और सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग करने वालों से वसूला 22,450 रुपये का जुर्माना

ग्वालियर 01 जुलाई 2026 – शहर को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग करने वालों एवं गंदगी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत दुकानदारों से 22,450 रूपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर निगम  आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म कुमार पमनानी ने फ्लाइंग स्क्वायड और क्षेत्रीय अमले के साथ वार्ड क्रमांक 51 में गंदगी फैलाने वालों से  2,250 का जुर्माना किया गया। वार्ड क्रमांक 42 स्थित मोर बाजार पप्पू प्लास्टिक की दुकान पर प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग और भंडारण पाए जाने पर 1,500, का जुर्माना किया गया, साथ ही 2 किलो 250 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन भी जब्त की गई। वार्ड क्रमांक 34 फालका बाजार में बेस्ट नमकीन दुकान पर सिंगल यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल करते पाए जाने पर 2,000 रूपये का जुर्माना किया गया। जबकि छप्पर वाला पुल स्थित डब्बू चिकन सेंटर नियमों का पालन नहीं करने 750 का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई में फ्लाइंग स्क्वाड टीम के सदस्य वार्ड हेल्थ ऑफिसर श्री हरिप्रसाद कनौजिया, श्री हेमराज सिंह चैहान, श्री हरिओम बनाफल, श्री प्रदीप राज चैहान, श्री मोनू वाल्मिक, श्री बलवीर गुर्जर, श्री अमन जादौन और श्री संतोष शेरवानी शामिल रहे।
वहीं  क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 19 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 50 में गंदगी एवं सिंगल यूज पाॅलीथिन का उपयोग करने पर 9,200 के चालान काटे गए। इसके साथ ही सावरिया धाम फेस-1 में श्रीमती आरिष बानो द्वारा भवन निर्माण सामग्री सड़क पर फैलाने पर 6500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई में मुख्य रूप से डब्ल्यू.एच.श्री विक्रम बागडे, ए.डब्ल्यू.एच.ओ. श्री विजय डागोर और सुपरवाइजर श्री नरेंद्र कडेरे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *