ग्वालियरःबिजौली और महाराजपुरा थाने में दर्ज हुईं अवैध कॉलोनी काटने वाले 21 लोगों पर FIR, कलेक्टर रूचिका चौहान के निर्देश पर हुई कार्यवाही

ग्वालियर, 24 अप्रैल2026: ग्वालियर जिले में अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपना रुख बेहद सख्त कर लिया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देशों के बाद राजस्व विभाग ने मुरार अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में जांच चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत अवैध रूप से कॉलोनियां काटने वाले 21 लोगों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में आपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज कराए गए हैं।

9 गांवों में अवैध निर्माण पर गिरी गाज एसडीएम मुरार नरेश चंद्र गुप्ता ने जानकारी दी कि ग्राम बेरजा, सुपावली, बरेठा, लक्ष्मणगढ़, करिगवा, धनेली, उदयपुर, सुनारपुरा खालसा और सिरोली में बिना किसी सक्षम अनुमति के अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। जांच के बाद अधिकृत मौजा पटवारियों ने संबंधित थानों में लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

बिजौली और महाराजपुरा थाने में मामले दर्ज प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, कुल 21 आरोपियों में से 17 के खिलाफ बिजौली थाने में और 4 के खिलाफ महाराजपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस कार्रवाई से जिले के अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है।

आमजन के लिए प्रशासन की अपील जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध कॉलोनी निर्माण के मामलों में भविष्य में भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी मेहनत की कमाई निवेश करने से पहले भूखंड और कॉलोनी की वैधता की पूरी जांच कर लें। किसी भी प्लॉट को खरीदने से पहले डायवर्सन, रेरा रजिस्ट्रेशन और नगर एवं ग्राम निवेश विभाग की अनुमतियां जरूर देखें, ताकि धोखाधड़ी और कानूनी विवादों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *