ग्वालियर 15 मई 2026/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत ने कार्य में लापरवाही बरतने पर सचिव ग्राम पंचायत कल्याणी जनपद पंचायत डबरा श्री रामलखन सिंह गुर्जर को निलंबित कर दिया है ।
उल्लेखनीय है कि सचिव ग्राम पंचायत कल्याणी जनपद पंचायत डबरा श्री रामलखन सिंह गुर्जर द्वारा ग्राम निवासी स्व.श्री मोहन सिह जाटव का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाने तथा उनके परिजनों से नाजायज राशि की मांग करने की शिकायत थी। पूर्व में भी सचिव श्री गुर्जर को ग्राम निवासी स्व. सुरेश जाटव के मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाये जाने के आरोप में निलंबित किया गया था।
इसी प्रकार अन्य प्रकरण में सचिव ग्राम पंचायत अरोली जनपद पंचायत मुरार श्री गौतम सिंह कौरव के विरूद्व सरपंच द्वारा लम्बे समय से ग्राम पंचायत में अनुपस्थित रहने की शिकायत थी, जिसकी जांच में श्री गौतम सिंह कौरव दोषी पाये जाने के उपरान्त दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए सचिव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ग्वालियर द्वारा निलंबित किया गया।
ग्वालियरःलापरवाही बरतने वाले सचिवों को CEO जिला पंचायत रावत ने किया निलंबित





