ग्वालियर/दतिया27मार्च2026। वरिष्ठ अधिकारियों मार्गदर्शन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान को बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ग्वालियर की टीम ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से लापता एक 16 वर्षीय किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।
चेकिंग के दौरान मिली संदिग्ध बालिका
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 26 मार्च को जीआरपी ग्वालियर की टीम स्टेशन दतिया पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम की नज़र एक 16 वर्षीय बालिका (सोना पिता सलीम खान, निवासी शिकोहाबाद) पर पड़ी। पूछताछ करने पर बालिका ने बताया कि वह अपने घर से बिना बताए मुंबई जाने के लिए निकली है।
यूपी पुलिस से किया संपर्क
जीआरपी टीम ने तत्काल बालिका को थाने लाकर उसकी माँ आशिया बेगम से फोन पर बात की। माँ ने बताया कि उनकी बेटी सुबह 4 बजे से लापता है, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने शिकोहाबाद थाने में दर्ज कराई है। जीआरपी द्वारा शिकोहाबाद पुलिस से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि वहां बालिका की गुमशुदगी के संबंध में अपराध क्रमांक 206/26, धारा 137 (2) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज है।
परिजनों के सुपुर्द की गई बालिका
सूचना मिलते ही शिकोहाबाद थाने से उप-निरीक्षक सोनू कुमार और आरक्षक जितेंद्र सिंह, बालिका के पिता और बहन के साथ ग्वालियर पहुँचे। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जीआरपी ग्वालियर ने बालिका को सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने ग्वालियर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्यवाही में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक दीपशिखा सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, मनोज सिंह, आरक्षक पुष्पराज सिंह, जयवीर सिंह और महिला आरक्षक लक्ष्मी सिंह की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।





