ग्वालियर में डोंगरपुर स्थित 20 करोड़ कीमत की बेशकीमती ढाई बीघा वन भूमि से हटाए अतिक्रमण

ग्वालियर 14 जून 2025/ ग्वालियर शहर में डोंगरपुर स्थित वन विभाग की बेशकीमती लगभग ढ़ाई बीघा जमीन को जिला प्रशासन की टीम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर तहसीलदार झांसी रोड श्री अनिल राघव के नेतृत्व में गई टीम में डोंगरपुर के सर्वे क्र.-47 में स्थित इस जमीन पर बनाई गई बाउण्ड्रीवॉल को मशीनों की मदद से तोड़ा गया। जमीन की कीमत लगभग 20 करोड रूपए आंकी गई है। वन भूमि पर बेजा कब्जा करने वाले लोगों के शस्त्र लायसेंस निरस्त करने की अनुशंसा भी तहसीलदार द्वारा की गई है।
अतिक्रमण हटाने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और इस जमीन को फैंसिंग के जरिए सुरक्षित करने के लिये कहा। तहसीलदार श्री राघव ने बताया कि इस जमीन से पहले भी अतिक्रमण हटाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *