बजट 2024 पर ICAI की ग्वालियर ब्रांच में हुई चर्चा, करदाताओं को क्या होगा लाभ

बजट 2024: 01 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने अंतरिम बजट पेश किया।
ग्वालियर1फरवरी2024। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ग्वालियर ब्रांच ने आई सी ए आई भवन सिटी सेंटर पर बजट 2024 को मेंबर्स ने लाइव सुना।बजट के बाद चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने इस पर चर्चा की।चर्चा के दौरान ग्वालियर ब्रांच के अध्यक्ष सीए सचिन गुप्ता,उपाध्यक्ष सीए अजीत बंसल,सचिव सीए पंकज शर्मा और कोषाध्यक्ष सीए राहुल मित्तल ने बताया कि इस बजट में स्टार्टअप्स को छूट में बढ़ोत्तरी देते हुए 31 मार्च 2024 को खत्म होने वाली अवधि को 31 मार्च 2025 तक कर दिया गया है। आयकर की दरों में कोई बदलाब नहीं किया गया है।चुनावी वर्ष में आया ये बजट अंतरिम था इसलिए ज्यादा परिवर्तन टैक्स इत्यादि में नहीं किये गए।लेकिन करदाताओं को टैक्स लिटिगेशन में लाभ दिया गया है। वित्तीत वर्ष 2009-10 तक की 25 हज़ार और वित्तीय वर्ष 2010-11 से 2014-15 तक 10 हज़ार तक की टैक्स मांग को हटाने का फैसला किया गया है।जिससे बड़ा लाभ करदाताओं को प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *