ग्वालियर17जून2026। कॉग्रेस नेता एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने प्रदेश के वन मंत्री को लिखे पत्र में मांग की है कि प्रोजेक्ट चीता के तहत कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए चीतों की गणना करने के लिये सर्वदलीय विधायकों की जॉच कमेटी गठित की जाये, ताकि चीतों की संख्या को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम की स्थिति साफ हो सके।
कांग्रेस विधायक डॉ. सिकरवार ने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री द्वारा सितम्बर 2022 में प्रोजेक्ट चीता के तहत नाबीबिया से लाये गये 8 अफ्रीकी चीतों को प्रदेश के श्योपुर जिला स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़कर एतिहासिक परियोजना का शुभारम्भ किया गया था। इसके बाद दूसरे चरण में फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीते नेशनल पार्क में छोंडे़ गए। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भी कूनों नेशनल पार्क में समय-समय पर चीते छोड़े गए।
विधायक डॉ. सिकरवार ने आगे लिखा है कि मुझे सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि कूनो नेशनल पार्क में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों ने सांठ-गांठ कर उद्यान में मौजूद कुछ चीतों का शिकार करा दिया गया एवं कुछ चीतों का सौदा कर करोड़ों रूपये का भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
इसलिए जरूरी है कि कूनों राष्ट्रीय उद्यान में छोड़े गए चीतों के सत्यापन के लिए विधायकों की सर्वदलीय जांच कमेटी गठित की जाए। इस कमेटी में मुख्यालय पर पदस्थ अधिकारियों को भी शामिल किया जाए।





