CA की ग्वालियर ब्रांच द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय रूप से मनाया गया

ग्वालियर27जनवरी2026। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ग्वालियर ब्रांच द्वारा 77वां भारतीय गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।

इस अवसर पर ग्वालियर ब्रांच के अध्यक्ष सीए मयूर गर्ग ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पुरेंद्र भसीन, चेयरमैन – आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल्स, ग्वालियर एवं प्रेसिडेंट – मध्यप्रदेश स्टेट ऑप्थैल्मिक सोसायटी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की महत्ता तथा राष्ट्र निर्माण में पेशेवरों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में ग्वालियर ब्रांच के अध्यक्ष सीए मयूर गर्ग, उपाध्यक्ष सीए निधि अग्रवाल, सचिव सीए गगन जैन, कोषाध्यक्ष सीए विवेक कुमार, एग्जीक्यूटिव मेंबर सीए नगेन्द्र कुशवाह सहित सिकासा कमेटी, अन्य चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्य एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह का समापन देशभक्ति के संदेश एवं भारत के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *