7-7 साल से ड्यूटी से नदारद थे कर्मचारी, निगमायुक्त संघप्रिय ने जारी किए बर्खास्तगी के आदेश

ग्वालियर27अप्रैल2026। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने लगातार बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को निगम प्रशासन ने लंबे समय से ड्यूटी से नदारद रहने वाले 9 विनियमित कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं।

जारी आदेश के अनुसार, बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में सफाई संरक्षक से लेकर कार्यशाला और पार्क विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। इनमें से कई कर्मचारी पिछले 7 वर्षों से बिना किसी सूचना के काम पर नहीं आ रहे थे।

इन कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई:

  • हेमंत (पुत्र पूरन): विनियमित सफाई संरक्षक, वार्ड 46 (अगस्त 2025 से अनुपस्थित)।
  • बृजेन्द्र यादव (पुत्र रूपसिंह): विनियमित कुशल, कार्यशाला (पिछले 4 वर्ष से अनुपस्थित)।
  • ज्ञान सिंह (पुत्र रामस्वरूप): विनियमित कुशल, कार्यशाला (पिछले 6 वर्ष से अनुपस्थित)।
  • प्रवीण सर्जे (पुत्र प्रकाश सर्जे): विनियमित अर्द्धकुशल, कार्यशाला (पिछले 1 वर्ष से अनुपस्थित)।
  • हबीब खान (पुत्र मुन्ने खान): विनियमित अकुशल, कार्यशाला (पिछले 7 वर्ष से अनुपस्थित)।
  • दिलीप सिंह (पुत्र एमएम राजपूत): विनियमित कुशल, कार्यशाला (पिछले 7 वर्ष से अनुपस्थित)।
  • रविन्द्र सिंह (पुत्र विजय सिंह सिकरवार): विनियमित कुशल, कार्यशाला (पिछले 7 वर्ष से अनुपस्थित)।
  • बलकार सिंह: विनियमित अकुशल, पार्क (7 जनवरी 2026 से अनुपस्थित)।
  • विष्णू राजपूत: विनियमित अकुशल, पार्क (16 मार्च 2026 से अनुपस्थित)।

निगमायुक्त ने स्पष्ट किया है कि निगम की कार्यप्रणाली में अनुशासनहीनता और बिना सूचना के गायब रहने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से निगम के अन्य विभागों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *