ग्वालियर31अक्टूबर2026: ग्वालियर जिले में जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आमखो पहाड़िया के जंगल में हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 06 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्तों की एक गड्डी और कुल 29,030/- रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई: दिनांक 31.10.2026 को थाना कम्पू पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमखो पहाड़िया, शिवाजी नगर सामुदायिक भवन के सामने जंगल में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर ताश पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।
घेराबंदी कर पकड़े गए 6 आरोपी: वरिष्ठ अधिकारियों के परिपालन में थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर बताए गए स्थान पर भेजी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम (1) श्याम सिंह यादव निवासी शिवाजी नगर आमखो, (2) इन्द्रपाल दांगी निवासी शिवाजी नगर आमखो, (3) संतोष राठौर निवासी सांई कॉलोनी गुढा, (4) मोनू बघेल निवासी गुढा गुढी का नाका, (5) रमाकांत दांगी निवासी ग्राम नौवई थाना भांडेर जिला दतिया, और (6) लाला कुशवाह निवासी शिवाजी नगर आमखो बताए।
जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डी और 29,030/- रुपये नगद विधिवत जप्त कर लिए हैं। आरोपियों का यह कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना कम्पू में उनके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी, उप निरीक्षक रुद्र पाठक, उप निरीक्षक देवेंद्र भगोरिया, प्रधान आरक्षक राजेश तोमर, संदीप शर्मा, काजिम अली, आरक्षक प्रदीप यादव, सत्येंद्र कैमोर, रवि भास्कर और वीरभान गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है।





