ग्वालियर, 10 अगस्त 2026/ शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, पड़ाव, ग्वालियर में 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर संस्था स्तर की काउंसलिंग प्रक्रिया (सीएलसी) के माध्यम से प्रवेश जारी है। प्रदेश के कक्षा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण छात्राएं 14 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं।
प्रवेश के लिए महाविद्यालय में आने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन में किसी प्रकार की समस्या अथवा पाठ्यक्रमों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9893075093, 9827375294, 9826944591, 7987692644, 8518034030, 8827986290 एवं 9098977705 पर संपर्क किया जा सकता है।
महाविद्यालय में 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, कम्प्यूटर साइंस, आई.टी., टेक्सटाइल डिजाइन, ब्यूटी कल्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन तथा आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइन ब्रांच संचालित हैं। इन पाठ्यक्रमों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण छात्राएं प्रवेश ले सकती हैं।
महाविद्यालय द्वारा बताया गया है कि उक्त ब्रांचों से डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्राओं को प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं दिव्यांग वर्ग की छात्राओं को नियमानुसार फीस में छूट एवं छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने की पात्रता है। पात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष 50 हजार रुपए तक की छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकता है।
प्रवेश संबंधी नियम, पात्रता एवं विस्तृत जानकारी तकनीकी शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट https://dte.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।
ग्वालियरःतीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम अवसर,महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में 14 अगस्त तक सीएलसी के माध्यम से मिलेगा प्रवेश





