मुरार पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त दबिश, अवैध शराब बनाने जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाया गया 3500 लीटर गुड़ लहान मौके पर किया नष्ट

ग्वालियर, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मुरार थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मोहनपुर पुल के पास कंजर डेरा में छापा मारकर करीब एक लाख रुपये कीमत का 3500 लीटर गुड़ लहान नष्ट कर दिया।

मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम की दबिश

मुरार पुलिस को विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिली थी कि मोहनपुर पुल के पास कंजर डेरा में हाथ भट्टी से अवैध कच्ची शराब तैयार की जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जेंडेन लिगजर्पा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पश्चिम/अपराध) सुमन गुर्जर ने क्राइम ब्रांच व मुरार पुलिस की संयुक्त टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया।

जमीन में गड्ढा खोदकर रखे थे ड्रम

डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार, डीएसपी अपराध मनीष यादव और सीएसपी मुरार संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में मुरार थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ बगोली व क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने ठिकाने पर दबिश दी। जांच के दौरान कंजर डेरा के पास जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाए गए ड्रम मिले, जिनमें 3500 लीटर गुड़ लहान भरा था। पुलिस ने मौके पर ही पूरा लहान नष्ट कर दिया।

कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी

इस दबिश में मुरार थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ बगोली, क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा, बड़ागांव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल सिंह, आरक्षक नीरज यादव, आरक्षक नरेश भोज, तथा क्राइम ब्रांच से प्रधान आरक्षक दिनेश राजावत, प्रधान आरक्षक संजय शुक्ला, आरक्षक रंजीत गुर्जर, आरक्षक तपन छारी और आरक्षक सौरव सिकरवार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *