ग्वालियर25नवंबर2026। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के बोर्ड ऑफ स्टडीज (ऑपरेशंस) के अध्यक्ष सीए राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा एवं कार्यक्रम निदेशक व केंद्रीय परिषद सदस्य सीए पंकज शाह के मार्गदर्शन में आईसीएआई की ग्वालियर शाखा एवं सिकासा ग्वालियर की मेजबानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सीए विद्यार्थी सम्मेलन ‘नव संकल्प – Next Gen’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में 21 एवं 22 नवंबर को आयोजित इस सम्मेलन में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं नवाचार के साथ आगे बढ़ने तथा अपनी प्रतिभा और क्षमताओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न सत्रों में ग्वालियर शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए समर्थ दोनेरिया विशिष्ट अतिथि एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
एआई, स्टार्टअप और जीएसटी पर हुआ मंथन सम्मेलन के तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने प्रत्यक्ष कर, स्टार्टअप एवं पूंजी बाजार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फाइनेंशियल रिपोर्टिंग तथा अप्रत्यक्ष कर एवं जीएसटी जैसे समसामयिक विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कौशल विकास और प्रेरणादायी सत्रों के माध्यम से भावी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक दक्षता निखारने पर जोर दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर पेपर प्रेजेंटेशन देकर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सिकासा ग्वालियर के अध्यक्ष सीए नगेंद्र सिंह कुशवाह ने सम्मेलन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, आयोजन समिति और ‘संकल्प वारियर्स’ का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सीआईआरसी के सिकासा अध्यक्ष सीए नितिन गुप्ता, क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीए निर्भीक गांधी, सीए राजीव गुप्ता, सीए आनंद जैन, ग्वालियर शाखा की अध्यक्ष सीए निधि अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीए पंकज शर्मा, सचिव सीए विवेक कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सीए गगन जैन, निवर्तमान अध्यक्ष सीए मयूर गर्ग सहित बड़ी संख्या में सीए सदस्य मौजूद रहे।





