एआई से छात्रों व युवाओं को जोड़ेगा आईसेक्ट, कौशल यात्रा निकाली,श्रमिक शिक्षा बोर्ड सदस्य ने हरी झंडी दिखाई

ग्वालियर। छात्रों और युवाओं को एआई की विधा से जोड़ने और उनकी बारीकियां सिखाने के लिये आज से आईसेक्ट इंडिया की कौशल यात्रा शुरू हो गई। कौशल यात्रा आज 22 अक्टूबर से शुरू होकर मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड पहुंचेगी। 10 दिवसीय इस यात्रा में आईटी व अन्य विशेषज्ञ छात्रों को इसका नवीनतम ज्ञान देंगे।
कौशल, उच्च शिक्षा एवं रोजगार मूलक पाठयक्रम के क्षेत्र में देश के सबसे बड़े एवं प्रतिष्ठित सामाजिक उद्यम आईसेक्ट इंडिया ने छात्रों में राष्ट्रीय नवीन शिक्षा नीति, कौशल रोजगार, डिजीटल सशक्तिकरण एवं एआई का मूल ज्ञान देगी और उन्हें एआई आधारित अवसरों से जोड़ने का कार्य शुरू किया है। इसी के तहत यह कौशल विकास यात्रा निकाली गई है। कौशल यात्रा को रोजगार एवं श्रम मंत्रालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी श्रमिक शिक्षा विकास बोर्ड के सदस्य विनय कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाई। कौशल यात्रा व आईसेक्ट इंडिया के राज्य समन्वयक अनूप चौबे ने बताया कि इस यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों के स्कूलों में छात्र छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डिजीटल कौशल एवं भविष्य के रोजगारोन्मुखी कौशल से परिचित कराना है। इस दौरान एआई अवेयरनेस, एआई कंपटीशन, एआई स्किल चैलेंज, डिजीटल स्किल एसीसमेंट, कैरियर गाईडेंस भी दिया जायेगा। इसके साथ ही इन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कौशल विकास यात्रा के दौरान सम्मानित व पुरूस्कृत किया जायेगा। इस मौके पर अमित शुक्ला, प्रशांत सोनी व अन्य स्टाफ भी समन्वयक अनूप चौबे के साथ 10 दिवसीय कौशल यात्रा में रवाना हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *