ग्वालियर, 2 अगस्त 2025।श्री कान्यकुब्ज सेवा संघ की कार्यकारिणी का चुनाव आज श्री के.के. हॉस्टल, खेड़ापति कॉलोनी में संपन्न हुआ। संघ के पूर्व अध्यक्ष कौशल वाजपेई की अध्यक्षता में हुए इस निर्वाचन में सचिव संजय दीक्षित, सलाहकार शिवाजी राव दीक्षित सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण रूप से निर्विरोध संपन्न हुई।
संघ के नव-निर्वाचित अध्यक्ष पद पर भुवनेश्वर वाजपेई (सोनू) चुने गए हैं, जबकि सचिव का दायित्व एडवोकेट किशोर दीक्षित को सौंपा गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए शशांक दीक्षित, और आय-व्यय परीक्षक के रूप में नरेश शुक्ला का चयन हुआ। वहीं सलाहकार के रूप में अजय वाजपेई (आर्किटेक्ट) चुने गए।
उपाध्यक्ष, सहसचिव और प्रचार मंत्री भी निर्विरोध चुने गए
उपाध्यक्ष पदों पर श्रीमती रंजना दीक्षित, व्यंजना मिश्रा, रानी मिश्रा, शीला दीक्षित, तथा अंशुल वाजपेई, आशीष पांडेय, सुरेश चंद्र तिवारी निर्वाचित हुए।
सहसचिव के रूप में श्रीमती वसुंधरा तिवारी, एडवोकेट जितेंद्र दीक्षित, अनुज कांत मिश्रा, अनुराग दीक्षित, सुमित वाजपेई एवं अमित दीक्षित (सोनू) का निर्वाचन हुआ।
प्रचार मंत्री के पद पर मनीष दीक्षित (मोरार), डॉ. सिद्धांत द्विवेदी, आशुतोष मिश्रा, पवन पांडेय, अनीश अवस्थी एवं अनिल दीक्षित निर्विरोध चुने गए।
कार्यकारिणी सदस्य और संरक्षक मंडल की घोषणा
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निम्न सदस्यों का चयन हुआ:
सरोज मिश्रा, चंद्रकांत मिश्रा (बीटू), डॉ. कुलदीप चतुर्वेदी, एड. दिवाकर दीक्षित, एड. समीर पांडेय, अलका दीक्षित, एड. एम.एम. त्रिपाठी, विवेक दीक्षित, संजीव दीक्षित, अर्चना मिश्रा, राजीव दीक्षित, मोहित दीक्षित, शैलेन्द्र दुबे, संजय घनश्याम दीक्षित, प्रशांत पांडेय, अभिषेक दीक्षित, दिलीप दीक्षित, लक्ष्मीकांत दीक्षित, धूमकेश्वर दीक्षित, एड. संजय रामनारायण दीक्षित, सुवीर मिश्रा और पुष्कर दीक्षित।
इसके अतिरिक्त, सर्वसम्मति से सनद दीक्षित को ट्रस्टी सदस्य के रूप में नामित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संरक्षक मंडल की घोषणा भी की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित सदस्यों को शामिल किया गया है। मार्गदर्शक मंडल में निम्न वरिष्ठजनों को स्थान दिया गया:
अनूप मिश्रा (पूर्व मंत्री), दीपक वाजपेई, घनश्याम दीक्षित, राकेश मोहन दीक्षित, राकेश दीक्षित, राजेश दीक्षित, एड. शिवाजी राव दीक्षित, एड. कौशल वाजपेई, एड. संजय दीक्षित, एड. अरुण वाजपेई, दुष्यंत दीक्षित, राजेश त्रिपाठी, एड. प्रवीण मिश्रा, प्रवीण दुबे, अलकेश त्रिपाठी और आलोक दीक्षित।
सभी निर्वाचित सदस्य आने वाले समय में समाजहित में सामूहिक प्रयासों से कार्य करेंगे,यह संकल्प लिया गया