ग्वालियर13जून2023।ग्वालियर नगर निगम के अधिकारियों की कार्यक्षमता, कार्यशैली से ग्वालियर की जनता तो लंबे समय से वाकिफ है ही, ग्वालियर कलेक्टर को भी अब पक्का यकीन हो गया है कि ग्वालियर नगर निगम के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को लेकर कितने गंभीर रूप से गैरजिम्मेदार है।
आप अंदाजा लगाइए कि ग्वालियर जैसे बडे जिले के प्रशासनिक मुखिया कलेक्टर को ही जब अपने कार्यालय की स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने के लिए नगर निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ को पत्र लिखना पड जाए तो स्थिति कितनी गंभीर है, और पत्र लिखकर भी ये बताना पडा रहा है कि पहले भी कई पत्र लिखे गए, लेेकिन काम नही हुआ। यानि कलेक्टर ने शालीन भाषा में पत्र लिखते हुए कहने की कोशिश की है कि कई बार कहने के बाबजूद आपके कानों पर जूं नही रेंगी।
ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय में 20 स्ट्रीट लाईँटें काफी समय से बंद पड़ी हुई है इन लाईटों को दूरूस्त कराने के लिेए कलेक्टर कार्यालय से पूर्व में कई पत्राचार निगम और स्मार्ट सिटी को किए जा चुके है उसके बाबजूद लाईटें ठीक नही कराई गई। जिसके बाद कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने 13 जून 2023 को पुनः एक पत्र नगर निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ को लिखकर कहा है कि परस्पर समन्वय से लाईटें अविलंब दुरूस्त कराया जाए।
नगर निगम और स्मार्ट सिटी इस काम को भी एक दूसरे पर टालें नही, इसलिए कलेक्टर साहब ने दोनों विभाग प्रमुखों को ही संबोधित करते हुए पत्र लिखा है और समन्वय कर समस्या ठीक कराने को कहा है।
उम्मीद करते है कि कलेक्टर साहब को इस पत्र के बाद शायद स्ट्रीट लाईटें सुधारने के लिए अब पत्र नही लिखना पडेगा, क्योंकि शायद इस बार उनके पत्र को नगर निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी प्रमुख गंभीरता से लेंगे।