भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता भिलवार लाडली लक्ष्मी योजना की प्रदेश प्रभारी नियुक्त

ग्वालियर 3अप्रैल2023 भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती ममता भिलवार ने केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद से राजधानी भोपाल में मान. मुख्यमन्त्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भेंटकर उन्हें प्रदेश में मुख्यमन्त्री लाडली बहना योजना की सौगात देने के लिए ग्वालियर चंबल क्षेत्र की सभी महिलाओं की और से उन्हें बधाई देते हुए हार्दिक बधाई देते हुए कोटिश: आभार व्यक्त किया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारौलिया ने श्रीमती ममता भिलवार को लाडली लक्ष्मी योजना का मध्यप्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। श्रीमती ममता भिलवार ने इस दायित्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस योजना का लाभ अधिकाधिक महिलाओं को दिलाने का संकल्प व्यक्त किया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती ममता भिलवार ने मान. मुख्यमन्त्री से महिलाओं के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए इस बात पर खुशी जताई कि प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार पूरी तरह से महिलाओ के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश की महिलाओं ने नवम्बर २०२३ के चुनाव में एक बार पुन: भारी मतों से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। ममता भिलवार ग्वालियर की रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *