म.प्र. तृतीय वर्ग शास.कर्म.संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश सिंह का राज्य कर्मचारी संघ ने किया सम्मान

ग्वालियर5जून2023। म प्र राज्य कर्मचारी संघ ने विगत शनिवार को ठाठीपुर में अपने पूर्व पदाधिकारियों का जो सेवानिवृत्त हुए है उनका एक भव्य कार्यक्रम में सम्मान कर भावभीनी विदाई दी एवं अन्य संगठन के नए बने जिला अध्यक्षों का सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुन्ना लाल गोयल अध्यक्ष (राज्य मंत्रीराज्य)म प्र बीज विकास निगम,अध्यक्षता सुरेन्द्र सिंह भदौरिया प्रांताध्यक्ष म प्र राज्य कर्मचारी संघ द्वारा की गई।

म प्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आज पांच कर्मचारियों एवं संगठन पदाधिकारियों का अर्धवार्षिकी उम्र पूरी होने पर सेवानिवृत्त के उपलक्ष्य में समारोह पूर्वक कार्यक्रम कर उनको सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई इनमें सर्वप्रथम पवन भटनागर सीनियर ऑडिटर लोकल फण्ड विभाग, राजेन्द्र शर्मा प्रधान आरक्षक आबकारी विभाग,कमल किशोर पाठक शिक्षक शिक्षा विभाग, दुर्गा सिंह भदौरिया आर ए ई ओ कृषि विभाग,लखन लाल भार्गव शिक्षक शिक्षा विभाग शामिल थे,जो अन्य संगठनों में पदाधिकारी निर्वाचित हुए उनका स्वागत किया गया।

इनमें नंद किशोर गोस्वामी प्रदेश सचिव पेंशनर एसोसिएशन म प्र, राकेश सिंह जिला अध्यक्ष म प्र तृतीय वर्ग शा कर्मचारी संघ, लक्ष्मीकांत दीक्षित जिला अध्यक्ष म प्र कर्मचारी कांग्रेस, राजकुमार नागर , आलोक मिश्रा , अनिल उपाध्याय ,अरविंद सिंह तोमर आई टी समन्वयक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी शामिल थे

मुख्य अतिथि द्वारा सभी का शॉल श्री फल एवं स्मृति चिन्ह देकर पुष्पमाल पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया एवं प्रांताध्यक्ष सुरेन्द्र भदोरिया द्वारा मुख्य अतिथि मुन्ना लाल गोयल का शॉल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर पुष्पमाल पहनाकर स्वागत किया गया।मंच पर प्रदेश संयोजक प्राचार्य व्याख्याता संघ, संभागीय अध्यक्ष सुनील पटसारिया, का संभाग अध्यक्ष संजीव बांदिल, का जिला अध्यक्ष नरेश मांझी,उपाध्यक्ष सुनील आर्य मौजूद थे

कार्यक्रम का संचालन दिलीप श्रीवास्तव जिला सचिव एवं आई पी निवारिया जिला कोषाध्यक्ष द्वारा एवं आभार प्रदेश प्रतिनिधि मनोज आर्य द्वारा व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में पवन शर्मा जिला संगठन मंत्री,राजकुमार पांडेय जिला अध्यक्ष वेटनरी विभागीय समिति,प्रदीप शर्मा जिला अध्यक्ष शिक्षा विभागीय समिति,जिला कोषाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी,आदेश द्विवेदी जिला सह सचिव, प्रीतम गोयल जिला मीडिया प्रभारी,हरीश राठौर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद, भगवतशरण शर्मा ऑडिटर, सौरव राजपूत ऑडिटर,अर्चना राजौरिया एच एम, गजेंद्र राजोरिया, भवर सिंह सिकरवार धर्मेन्द्र सिकरवार,एस डी उपाध्याय कोषाध्यक्ष स्काउट, शंकर सिंह ए एस ओ सी स्काउट, प्रताप माहौर,वाशुदेव कौरव,सरिता शर्मा, पूजा शर्मा, अनिल उपाध्याय, आलोक मिश्रा, राजू नागर,एम एल मिश्रा, शिव सिंह, रामहेत सिंह सहित सेकड़ो की संख्या में पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *