ग्वालियर14दिसंबर2023।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘x’ के बायो में बदलाव कर लिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के बायो में ‘भाई’ और ‘मामा’ लिखा इससे पहले उनके सोशल मीडिया अकाउंट के बायो में मुख्यमंत्री लिखा हुआ था।
शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में मामा के नाम से जाने जाते हैं। यही, नहीं महिलाओं के बीच वो भाई के रूप में लोकप्रिय हैं। मध्य प्रदेश में 13 दिसंबर को डॉक्टर मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने पर कार्यक्रम में मामा मामा के नारे लगे। वहीं कार्यक्रम के बाद उनको जनता ने घेर लिया। कई महिलाएं भावुक को गईं। बता दें प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना जैसी योजना की शुरुआत की थी।