ग्वालियर23 दिसम्बर 2024- संपत्ति कर वसूली की समीक्षा में कर संग्रहकों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप सम्पत्तिकर वसूली न करने पर संबंधित कर संग्रहकों का एक दिवस एवं सात दिवस का वेतन काटा।
नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के जारी आदेशानुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 अन्तर्गत सम्पत्ति कर वसूली की समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत यह पाया गया, कि वार्ड पर पदस्थ कर संग्रहको द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत केवल 01 रसीद एवं शून्य (0) रसीद जारी की गई है। 01 रसीद जारी करने वालों का एक दिवस का एवं शून्य रसीद जारी करने वालों का सात दिवस का वेतन काटा गया। जिसमें कर संग्रहक मनीष शिवहरे, हरिओम शर्मा, अंकाशु मल्होत्रा, प्रेमनारायण कुशवाह, अशोक कुशवाह, संजय राजपूत, शादाव वेग, शुभम दण्डोतिया, मुरली शर्मा, भूपेश श्रीवास, तरूण प्रताप, कुलदीप गुर्जर, प्रशांत शाक्य, रामेन्द्र सिंह, रंजीत यादव एवं अंकित शर्मा का वेतन काटा गया।