
ग्वालियर03सितंबर2022। मिसहिल विधालय पड़ाव के स्वर्णिम 100 वर्ष पूर्ण होने पर मिसहिल स्कूल विधालय की ग्राम भदरौली स्थित नई शाखा पर सघन पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम 5 सितंबर को प्रातः 10 बजे संपन्न होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया उपस्थित रहेंगे।
मिसहिल विघालय पड़ाव लक्ष्मीबाई कालोनी के प्राचार्य एसपी सिंह के अनुसार पौधरोपण कार्यक्रम में अन्य प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, मिसहिल शिक्षा समिति के सभी पदाधिकारी, शिक्षक, प्राचार्य, उपप्राचार्य, छात्र आदि उपस्थित रहकर पौधरोपण करेंगे और हरित क्रांति अभियान को चलाने का संकल्प भी लेंगे।