म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस के नाम पर चल रहे फर्जी संगठनों पर दर्ज कराएंगे FIR, ग्वालियर जिले की समस्त कार्यकारिणी भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठित- जिलाध्यक्ष दीक्षित

ग्वालियर28नवबंर2022।म.प्र.कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत दीक्षित ने कहा है कि ग्वालियर जिले की पूर्व जिला, तहसील एवं ब्लॉक की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है एवं 27 नवबंर 2022 को आयोजित एक कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी का गठन कर शपथ ग्रहण कराया गया है इसके अलावा ग्वालियर जिले में किसी भी स्तर पर म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस के नाम पर चल रहे फर्जी संगठनों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

नवीन कार्यकारिणी के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह में दीक्षित ने कहा कि ऐसी जानकारी लगातार मिल रही है कि म.प्र.कर्मचारी कांग्रेस के नाम पर कई फर्जी संगठन चल रहे है जो शासकीय कर्मचारी में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे है वहीं इन संगठनों के द्वारा कई अनैतिक गतिविधियां भी चलाए जाने की जानकारी मिली है लिहाजा इस पर रोक लगाने के लिए विधिसम्मत कार्यवाही करने के लिए कदम उठाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर डॉ शोभा सिकरवार थी जबकि अध्यक्षता लक्ष्मीकांत दीक्षित, विशेष अतिथि कमल किशोर पाठक जिला अध्यक्ष म.प्र.तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ग्वालियर एवं प्रातांध्यक्ष सुरेंद्र भदौरिया, राज्य कर्मचारी संघ म.प्र. तथा कार्यक्रम का संचालन वृंदावन मेवार और आभार अशोक सिंह व्यक्त किया।

कार्यक्रम सतीश सिकरवार, लक्ष्मीकांत दीक्षित. कमल किशोर पाठक, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, राकेश सिंह, अक्षय शर्मा, प्रयागराज शर्मा, सनद कुमार दीक्षित, अनीता अग्रवाल, यतींद्र उपाध्याय, प्रियदर्शी शर्मा, सियाराम कौरव, आलोक मिश्रा, नरेंद्र यादव, दीपक अग्निहोत्री, अनिल दीक्षित, राजकुमार नागर, अमित कालगांवकर, मनोज शिंदे, पल्लवी दीक्षित, गिरजा राजपूत, गिरजा झा, सतीश सिंह, पुरषोत्तम सिंह, अरविंद राठोर, कोमलराम भगत, कालिंद्री राजपूत, मीनू शुक्ला, जोरसिंह यादव, ज्ञानेश द्विवेदी, प्रदीप शर्मा, अजय सिंह यादव, विजय गुप्ता, उमेश कुमार उचारिया उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *