ग्वालियर07अगस्त2023।शासकीय कर्मचारियों की समस्याओं की स्थानीय और शासन स्तर पर उठाने के लिेए और उनके निराकरण के लिए कई संगठन कार्यरत है इसी दिशा में शासकीय राजस्व कर्मचारी संघ भी कार्य कर रहा है। शासकीय राजस्व कर्मचारी संघ ने ग्वालियर जैसे महत्वपूर्ण जिले में ये जिम्मेदारी कुलदीप बघेल, सहायक ग्रेड-3, प्रवाचक, एसडीएम मुरार, कलेक्ट्रेट को सौंपी है बघेल को शासकीय राजस्व कर्मचारी संघ म०प्र० के प्रांतीय अध्यक्ष विमलेश रजक द्वारा संगठन की कार्यवाहियों को सक्रियता पूर्वक सम्पादित करने के लिए ग्वालियर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कुलदीप बघेल ने नियुक्ति पर वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार माना है और जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाने की बात कही है उनका कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान पर हो, यही उनकी प्राथमिकता रहेगी। शासकीय कर्मचारियों ने बघेल की उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी है।