प्रदेश में भाजपा और दिग्विजय सिंह सरकार की तुलना कर लें कमलनाथ …नजर और नजरिया दोनों साफ हो जाएंगे-वेदप्रकाश

ग्वालियर31अक्टूबर2023। मध्यप्रदेश में दिग्जिवय सिंह की सरकार और उसके बाद बनी भाजपा सरकार की तुलना अगर कमलनाथ कर लें, तो उन्हे सब साफ साफ नजर आने लगेगा और कमलनाथ के साथ ही पूरी कांग्रेस पार्टी की नजर और नजरिया साफ हो जाएगा। ये बात ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेदप्रकाश शिवहरे ने कही है।

शिवहरे ने कहा कि कांग्रेस कितना भी झूठ बोले, कमलनाथ कितनी भी सफाई दें….लेकिन हकीकत नही बदल जाएगी। दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में प्रदेश किस स्थिति में था ये किसी से छिपा नही है। कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकासकार्यों के आँकडे ही बता देंगें, कि कांग्रेस ने प्रदेश को किस हालत में छोडा था और अब कमलनाथ और दिग्विजय की जोडी प्रदेश को उसी हालत में वापस ले जाने की तैयारी में है।

वेदप्रकाश शिवहरे ने तंज कसते हुए कि जिस कांग्रेस पार्टी के दो पूर्व मुख्यमंत्री एक दूसरे के कपडे फाडने वाले बयान सार्वजनिक रूप से देते हों, वो जनता क्या हाल करेंगें, ये समझना मुश्किल नही है। दिग्विजय सरकार मे बिजली कितने घंटे मिलती थी…पानी कितना मिलता था…गड्ढों में सडकें बची थी… उधोग धंधे खत्म हो गए….यही वजह है कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया था और 18 साल तक प्रदेश में वापसी नही होने दी। इस बार भी जनता कांग्रेस के छलावों में नही आने वाली, और भाजपा सरकार ही एमपी में दोबारा परचम लहराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *