कमलनाथ जी..भाजपा से टकराने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले, न कि परिक्रमा लगाने वाले बने पदाधिकारी-कांग्रेस उपाध्यक्ष शर्मा

ग्वालियर15दिसंबर2022। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मप्र कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ को ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने पत्र भेजा है भेजे गए ईमेल पत्र में उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जात पर न पात पर, कांग्रेस में पदाधिकारी बनाएं योग्यता के आधार पर।
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री मप्र कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ को भेजे गए ईमेल पत्र में उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि 10 मार्च 2020 को कांग्रेस की सरकार गिराने वाले और 25 मार्च 2020 को भाजपा की सरकार बनवाने वालो के खिलाफ जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया है और जेल गए है ऐसे कार्यकर्ताओं को जात पात से उपर उठकर पार्टी में सम्मान मिलना चाहिए।

शर्मा ने पत्र में कहा है कि इस समय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी का मूल मंत्र याद किया जाना चाहिए कि जात पर न पात पर बटन दबाएं हाथ पर …..इस मूल मंत्र के आधार पर कांग्रेस में पदाधिकारीयों का समावेश होना चाहिए, कांग्रेस में जो पदाधिकारी बनना चाहते है उनसे 10 मार्च 2020 से भाजपा के खिलाफ टकराने के प्रमाण और कितने आंदोलनो में भाग लिया है उसकी जानकारी मंगानी चाहिए, अगर भाजपा से टकराने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में सम्मान नही दिया गया और परिक्रमा लगाने वालो को पदाधिकारी बनाया गया तो यह पार्टी के उन कार्यकर्ताओ को घोर निराशा होगी जिन्होंने पार्टी के लिए निस्वार्थ कार्य किया है। 2023 में मप्र की जनता और भाजपा के खिलाफ टकराने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है यह संकल्प तब ही पूरा होगा जब भाजपा से टकराने वाला कार्यकर्ता पदों पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *