जनमित्र प्रभारी खा रहे थे तम्बाकू, उपायुक्त ने लगाया जुर्माना

ग्वालियर11 जनवरी 2023। नगर निगम के जनमित्र केंद्रों पर अव्यवस्थाओं, अनियमितताओं एवं लापरवाही को लेकर मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुसार शहर के सभी जनमित्र केंद्रों पर उपायुक्तों द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है तथा जहां भी जो कमियां मिली, जिस अधिकारी, कर्मचारी की लापरवाही मिली उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के नागरिकों को सुशासन का संदेश दिया। उपायुक्त श्री एपीएस भदौरिया ने जोन क्रमांक 10 रेसकोर्स रोड के जनमित्र केन्द्र का निरीक्षण किया जनमित्र केन्द्र प्रभारी श्री ओमप्रकाश तम्बाकू खाते हुए पाये गए। उन्होंने तत्काल जनमित्र केन्द्र प्रभारी पर 100 रूपये का जुर्माना लगाया।
        नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल के निर्देश पर आज सुबह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उपायुक्त श्री एपीएस भदौरिया, श्री केशव सिंह चैहान, श्री सुनील चैहान एवं डाॅ. अतिबल ंिसह यादव एवं उपायुक्त सुश्री मिनी अग्रवाल के निर्देशन में अधिकारियों के दल बनाकर सभी जनमित्र केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
उपायुक्त श्री भदौरिया द्वारा जोन क्रमांक 10 पर किये गए निरीक्षण के दौरान नामांकन लिपिक श्री सतेन्द्र सिंह द्वारा नामांकन प्रकरण में लापरवाही की गई थी, जिसके चलते उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। उपायुक्त श्री केशव सिंह चैहान द्वारा जोन क्रमांक 19 पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गए एवं किसी भी प्रकार की पेंडेंसी नहीं थी। उपायुक्त सुश्री मिनी अग्रवाल द्वारा जनमित्र केन्द्र क्रमांक 24 अजयपुर पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही करने पर जनमित्र प्रभारी श्री दिनेश कुशवाह एवं राजस्व टीसी श्री अशोक माहौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *