ग्वालियर की महिला महापौर डॉ, शोभा बोली- नगर निगम की आर्थिक हालत खस्ता, वेतन नही दे पा रहे, अपना शासकीय वाहन वापस लौटाया

ग्वालियर28दिसंबर2023।ग्वालियर निगम की आर्थिक स्थिति को देखते हुए महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने आज गुरूवार को अपने शासकीय वाहन की सुविधा निगम को लौटाते हुए, वाहन को कार्यशाला पहुंचा दिया।
महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने बताया कि वर्तमान में निगम की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं इस कारण कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है, पानी के टैंकर हटाये जा रहे हैं एवं अन्य कई खर्चों में कटौती की जा रही है। जिसके चलते आज में अपने खर्चों में कटौती करते हुए अपना शासकीय वाहन निगम को वापस कर रही हूॅ तथा अब मैं निजी वाहन का उपयोग करूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *