बैठक में गाइडलाइन और आपत्तियों पर हुआ निर्णय
ग्वालियर 18 मार्च 2026/ वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित अचल संपत्तियों की गाइडलाइन को लेकर प्रभारी कलेक्टर श्री कुमार सत्यम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित कलेक्टर गाइडलाइन पर आमजन एवं क्रेडाई एवं विभिन्न विभागों की 30 आपत्तियों पर निर्णय लिया गया। साथ ही सभी की सहमति से दरों पर निर्णय लिया गया। समिति द्वारा अनुमोदित इन संशोधनों के पश्चात अंतिम प्रस्ताव शीघ्र ही केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड, भोपाल को भेजा जाएगा
बैठक में निर्णय लिया गया है कि ग्राम डोंगरपुर में प्रस्तावित गाइडलाइन दर 45,000 को घटाकर 42,000 रुपये किया गया। जबकि ग्राम खुरेरी में प्रस्तावित 15,000 की जगह 13,000 रुपये की दर तय की गई। इसी प्रकार ग्राम नैनागढ़ ओरिया पार्क और रिवेरा ग्रीन दोनों की दर 35,000 रुपये की गई है।
बैठक में वरिष्ठ जिला पंजीयक श्री अशोक शर्मा, अपर आयुक्त नगर निगम श्री प्रदीप सिंह तोमर, टीएंडसीपी से श्री के.के. कुशवाहा सहित हाउसिंग बोर्ड और उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।





