ग्वालियर02सितंबर2025। मुखर्जी भवन स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को गणपति महोत्सव के अवसर पर भव्य महा आरती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन शहीद हेमू कालानी मंडल की देखरेख में हुआ, जिसमें मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह जादौन ने महत्वपूर्ण और सकारात्मक भूमिका निभाई। उनकी सक्रियता और समन्वय से आयोजन सुव्यवस्थित और यादगार बन सका।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की बहनों ने सहभागिता कर बप्पा के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
महा आरती की विशेषता महिला मोर्चा द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन संकीर्तन और संगीतमय प्रस्तुतियां रहीं, जिन्होंने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं, डमरू, शंख और झालर की गूंज ने आयोजन को और भी भव्य एवं मनोहारी रूप प्रदान किया।