मार्च का शुक्रवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, रात का पारा भी सामान्य से ऊपर, शाम को बदला मौसम

ग्वालियर29मार्च2024। शुक्रवार को मौसम के तीन रूप देखने को मिले। पहले तो दोपहर तक इतनी तेज धूप रही कि अधिकतम तापमान ने इस सीजन का रिकार्ड तोड दिया। वहीं शाम को तेज हवाओं के साथ  मौसम  में ठंडक घुल गई। इस दौरान गरजचमक के साथ कुछ देर बूंदा बांदी भी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम साढे पांच बजे तक 0.1 मिलीमीटर बारिश आंकी गई है। बारिश की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया गया है। इसी के चलते बीते दो दिनों से रात का पारा भी लगातार उपर चढता चला जा रहा था। शुक्रवार इस सीजन की सर्वाधिक गर्म रात और गर्म दिन दर्ज हुआ है। अब आगे कुछ दिन मौसम सामान्य ही रहेगा।
मार्च माह विदाई की और है ऐसे में शुक्रवार को पहली बार दिन का तापमान 39. 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले बीते दिन गुरूवार 28 मार्च को दिन का तापमान 39 .1 डिग्री सेल्सियस आंका गया था। इससे भी पूर्व में 27 मार्च को 37 .9 और 24 मार्च को 37 .2 डिग्री सेल्सियस आंका गया है।

इसी तरह शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22 ,0 डिग्री सेल्सियस आंका गया। यह सामान्य से 3 .2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। जबकि इससे पहले इस माह में 24 मार्च को सर्वाधिक गर्म रात का अहसास हुआ था। तब रात का पारा 19 .5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह शुक्रवार इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन और रात दोनों दर्ज हुए हैं।

रात की गर्मी ने बीते सालों का रिकार्ड तोडा
स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार इस साल मार्च माह के न्यूनतम तापमान ने रिकार्ड तोड दिया है। बीते दो सालों में मार्च माह में कभी 22 डिग्री सेल्सियस तक रात का पारा नहीं पहुंचा है । और 29 मार्च के दिन की बात करें तो तब भी इतना अधिक न्यूनतम तापमान कभी नहीं आंका गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्ष 2021 में 31 मार्च को न्यूनतम तापमान 24 .8 डिग्री सेल्सियस आंका गया था। उसके बाद अब तक मार्च माह में इतना अधिक रात का पारा नहीं पहुंचा है। वर्ष 2023 में मार्च माह न्यूनतम तापमान 30 मार्च को 19 .8 वर्ष 2 को 18 मार्च के दिन 21 .2 डिग्री सेल्सियस आंका गया था।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *