एक ही घर में मिले चार शव, हत्या-आत्महत्या का मामला दर्ज

ग्वालियर22जुलाई2022। ग्वालियर के महाराजपुरा गांव के एक घर में चार शव मिले हैं। यह शव पति पत्नी और उनके दो बच्चों के हैं। पुलिस ने अब जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या और हत्या के मामले दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की पडताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक एक निजी स्कूल में सफाई कर्मी के रूप में पदस्थ जितेंद्र बाल्मीकि उसकी पत्नी निर्मला देवी, बेटे कुलदीप चार साल और डेढ़ साल की बेटी जाह्नवी की लाशें मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर मध्य अभिनव चौकसे ने बताया कि एक स्कूल में कार्य करने वाले जितेन्द्र बाल्मीक और उसकी पत्नी निर्जला में काफी समय से विवाद चला आ रहा था। पहले यह लोग संयुक्त परिवार में रहते थे। वहां भी विवाद होता रहा। कुछ समय पहले ही जितेंद्र वाल्मिकी महाराजपुरा गांव में अलग घर लेकर रहने लगे, तब भी विवाद होता रहा। जितेंद्र उपनगर मुरार के नदी पार टाल इलाके का रहने वाला बताया गया है

पुलिस के मुताबिक दोनों को बीती रात ११ बजे तक  लडकी के माता पिता ने दोनों को समझाइश दी। लेकिन उसके बाद फिर दोनों पति पत्नी में विवाद हुआ और संभवत: पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया वहीं दो वर्ष की बच्ची जानवी को भी जहर दे दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं पति जितेन्द्र ने बेटे कुलदीप को फांसी पर लटकाया और बाद में स्वयं जितेन्द्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक जिस स्कूल में काम करता था वहां उसे 8 हजार रूपए मासिक वेतन मिलता था इस लिहाज से पूरे विवाद का कारण आर्थिक परेशानी भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *