
ग्वालियर 29 मई 2023। श्रीराम कथामृत का आयोजन 4 जून से 10 जून तक फूलबाग मैदान पर किया जा रहा है। श्रीराम कथामृत का भूमिपूजन पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी और कथा के आयोजन अध्यक्ष श्री राजेश सोलंकी ने किया। कलश यात्रा 3 जून को सुबह 8 बजे से अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी।
4 जून को श्रीराम कथा महात्म्व एवं भगवान शिव पार्वती विवाह उत्सव होगा। 5 जून को अवतारवाद सिद्धांत, भगवान श्रीराम का प्रकटोत्सव एवं बाल लीलाएं होंगी। 6 जून को आहल्या उद्धार एवं भगवान श्रीराम-सीता विवाह उत्सव होगा। 7 जून को वन गमन, भरत विलाप एवं भगवान श्रीराम का निशिचरहीन प्रण होगा। 8 जून को बाली वध, तारा उद्धार एवं सुंदरकांड प्रसंग होगा। 9 जून को भगवान श्रीराम का सैन्य अभियान एवं रावण वध होगा। 10 जून को देवी सीता की अग्नि परीक्षा, श्रीराम राज्याभिषेक उत्सव एवं रामराज्य विवरण का कार्यक्रम होगा ।
श्रीराम कथामृत रोज दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी।