
ग्वालियर 30 अप्रैल 2022। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे। कमलनाथ अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकालकर शाम 7 बजे ग्वालियर ग्रामीण कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष कल्याण सिंह कंसाना के घर पहुंचे। यहां कमलनाथ का आतिशबाजी और फूलमालाओं से स्वागत किया गया और उन्हे साफा पहनाकर मोमेंटो भी भेंट किया गया। स्वागत उपरांत कल्याण सिंह कंसाना और उनके भाई कांग्रेस नेता केदार कंसाना से पूर्व कमलनाथ ने अकेले में चर्चा की और ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति और आगामी रणनीति को लेकर जल्द ही विस्तार से चर्चा करने की बात कही।
कमलनाथ के साथ ही कल्याण कंसाना के निवास पर फूलसिंह बरैया, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक सुरेश राजे, विधायक लाखन सिंह, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह और शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा भी पहुंचे।
पूर्व सीएम कमलनाथ का भव्य स्वागत करने वालों में दलवीर कंसाना, भूपेंद्र सिंह, रिंकू भट्टाचार्य, अरूण सिंह यादव सहित कई स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।