सीजन में पहली बार ग्वालियर में कोल्ड डे ,दिन का पारा और गिरा, सामान्य से 5 डिग्री कम तापमान 18 डिग्री पर, रात की तरह गुजरा दिन

ग्वालियर31दिसंबर2024। समूचा अंचल इस समय शीत लहर की चपेट में है। लगातार ठंडे प्रदेशों से आ रही हवा के कारण गालव ऋषि की तपोभूमि ग्वालियर भी कडाके की ठंड से हलाकान है। बेमौसम की बारिश के बाद से ही ग्वालियर का मौसम काफी ठंडा बना हुआ है। इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान मंगलवार को 18 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह सामान्य से 5 1 डिग्री सेल्सियस माइनस में आंका गया है। इसीलिए मंगलवार को कोल्ड डे घोषित किया गया है। इसीलिए मंगलवार को पूरा दि नही रात की तरह गुजरा। दिन भी लोग सूर्य की अच्छी धूप का इंतजार रहते रहे। आखिर अलाव ही सहारा रहा। निगम ने शहर के तमाम तिराहे चैराहों पर भी अलाव जलाने की व्यवस्था की है। जो देर रात तक जले।
स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार बीते दिन सोमवार को दिन का तापमान 19 0 डिग्री सेल्सियस आंका गया था। जबकि मंगलवार को 0 8 अंक घटकर दिन का पारा 18 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 5 1 डिग्री सेल्सियस कम आंका गया है। इसी तरह बीते दिन सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जबकि मंगलवार को सुबह की आर्दता 86 प्रतिशत जथा शाम की आर्दता 80 प्रतिशत दर्ज हुई। इसके साथ ही ग्वालियर हल्के कोहरे की चपेट में रहा। मौसम काफी ठंडा होने के कारण मंगलवार को दिन भर बाजारों में रौनक न के बराबर रही। तो वहीं सडकों पर भी आवाजाही कम दिखाई दी।
ठस माह रातों से ज्यादा ठंडे रहे दिन
ग्वालियर की ठंड ने बीते साल का रिकार्ड तोड दिया है। वर्ष 2023 के दिसम्बर माह में केवल 18 दिन ही सामान्य से कम तापमान आंका गया था। जबकि इस साल सितम्बर के 22 दिन सामान्य से कम दर्ज होने वाले आंके गए है। इसके साथ ही रातों से ज्यादा ठंडे दिन रहे है। और तो और 8 दिसम्बर से तो लगातार 21 दिसम्बर तक पूरे 14 दिन मासनस में आंके गए है। जबकि कुल 22 दिन अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *