पूर्व मंत्री लाखन सिंह सहित 1200 पर F.I.R दर्ज

ग्वालियर में एक और कांग्रेस विधायक पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया गया है। दरअसल गुरुवार को भितवार के करैरा तिराहे पर कांग्रेस के स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा मुहैया नहीं कराने के विरोध में विशाल धरना आयोजित किया था। लाखन सिंह ने इस आयोजन की जिला प्रशासन से अनुमति भी मांगी थी लेकिन प्रशासन ने नहीं दी थी।

विधायक लाखन सिंह के इस आयोजन में पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह ने भी मंच साझा किया था, मंच से प्रदेश की शिवराज सरकार पर बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। हालांकि कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन का आयोजन बिना अनुमति किया गया था।

लिहाजा पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में विधायक लाखन सिंह यादव, सहित भितरवार और चीनोर ब्लॉक अध्यक्षों समेत अन्य 1200 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *