मेला व्यापारी संघ उपाध्यक्ष अनिल पुनियानी को मातृशोक, कल 15 मार्च को निकलेगी अंतिम यात्रा

ग्वालियर, 14 मार्च2023। श्रीमन्त माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता, भाजपा नेता अनिल पुनियानी की मातुश्री श्रीमती सुहागवंती पुनियानी जी का आज सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं एवं खेड़ापति रोड के एक निजी नर्सिंग होम में उनका उपचार चल रहा था। स्वस्थ होने के बाद आज ही उनकी छुट्टी हुई थी। इसके बाद ही उन्हें ह्दयाघात हुआ और उनका निधन हो गया। श्री पुनियानी को मातृशोक की दुःखद खबर मिलते ही व्यापार जगत एवं राजनीतिक हलकों में गहन शोक व्याप्त हो गया। स्व. श्रीमती पुनियानी की अंतिम यात्रा कल बुधवार, 15 मार्च को सुबह सेवानगर, उपनगर ग्वालियर स्थित निवास से प्रारंभ होगी।

   85 वर्षीया श्रीमती सुहागवन्ती पुनियानी अत्यंत धार्मिक, सेवाभावी, संवेदनशील विदुषी महिला थीं। वे नगर में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों में उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थीं। वे अपने पीछे तीन पुत्र रमेश, अनिल, कमल एवं तीन पुत्रियों लक्ष्मी, सुनीता व ज्योति सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक सतीश सिकरवार सहित नगर के विभिन्न गणमान्यजनों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए प्रभु से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकसंतप्त परिवार को यह असीम दुख सहन करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *