ग्वालियर 21 अक्टूबर 2022। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने महानगर में सडक़ों की बदहाली को स्वीकार करते हुये प्रदेश के उर्जा मंत्री द्वारा चप्पल जूते त्यागने पर उर्जा मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर से तत्काल सरकार से इस्तीफा देने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष डॉ. शर्मा ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि पिछले कई वर्षो से कांग्रेस सडक़ों से लेकर अन्य विकास कार्य के लिए सडक़ों पर संघर्ष करती रही है। वहीं उर्जा मंत्री तोमर द्वारा सडक़ों का निर्माण के लिए पहले अधिकारियों के हाथ जोडना और बाद में फटकार लगाने के बाद भी काम नहीं होने पर चप्पल जूते त्याग देना इससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ग्वालियर में विकास को अवरूद्ध कर रही है। वहीं उर्जा मंत्री ने पाखंड करते हुये भी उर्जा मंत्री पद पर बने हुये हैं और चप्पल छोडने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या चप्पल छोडने से सडक़ें बन जाएंगी। प्रदेश केन्द्र मेंं भाजपा सरकार है दो केन्द्रीय मंत्री सांसद और प्रदेश में मंत्री हैं , निगम प्रशासन पर भाजपा सरकार का कब्जा है । उन्होंने कहा कि क्या महापौर कांग्रेस की होने का खामियाजा जनता को भुगतना पड रहा है। उन्होंने कहा कि हम मंत्री के त्याग समर्पण के लिए आभारी हैं। उन्होंने उर्जा मंत्री को सलाह दी कि वह चप्पल छोडने से अच्छा दल छोड दें। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री को भी सलाह दी कि वह भी अक्षम मंत्री से हो रही जनता को तकलीफ को देखते हुये इस्तीफा दे देंवें।
महापौर के शासकीय कार्यक्रम में नहीं जाने को लेकर पूछे प्रश्र के उत्तर में जिलाध्यक्ष डॉ. शर्मा ने कहा कि जहां अपमान हो ऐसे कार्यक्रम का बहिष्कार करना ही ठीक रहेगा। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चन्द्रमोहन नागौरी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, वीरसिंह तोमर , राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।