संभागीय प्रवक्ता सुबोध दुबे कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित

ग्वालियर23जमवरी2024। कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता सुबोध दुबे को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। खबर है कि पार्टी के राष्ट्रीय एवं शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ सुबोध दुबे द्वारा अर्नगल और अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। यहां बता दें कि सुबोध दुबे विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से कांग्रेस में आये थे। 
सुबोध दुबे की यह टिप्पणी शहर जिला कांग्रेस अनुशासन समिति के समक्ष आज सामने आई थी। बैठक में चर्चा कर कार्यवाही करते हुए अपनी रिपोर्ट शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा को सौंपी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने जिला अनुशासन समिति से प्राप्त रिपोर्ट पर कहा कि सुबोध दुबे पार्टी के एक बहुत ही जिम्मेदार पद पर आसीन है, उनके द्वारा पार्टी नेतृत्व के निर्णय के खिलाफ समाचार पत्रों में अर्नगल बयानबाजी करना बहुत ही गैरजिम्मेदाराना कृत्य है, जिसके चलते सुबोध दुबे को तत्काल पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है और इस बयान पर शीघ्र ही पार्टी के समक्ष अपना रूख स्पष्ट करने को कहा गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *